संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर 19 पैरामीटर के अनुसार मरम्मत कार्य जुलाई 2025 के अंत तक पूर्ण होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी व नोडल अधिकारी क्षेत्र में निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ले। सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं बीडीओ समन्वय बनाकर मरम्मत कार्य पूर्ण कराएं। जर्जर व मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केंद्र आठ पैरामीटर के आधार पर कराने का निर्देश दिया। ओडीएफ माॅडल ग्राम में प्रगति लाने का निर्देश दिया। जिन ग्रामों में अन्नपूर्णा भवन आरआरसी सेंटर के लिए भूमि चिह्नित नहीं है एसडीएम के माध्यम से भूमि चयन की कार्यवाही कराएं। सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हो गया है। उनका प्रथम एवं द्वितीय किश्त का भुगतान कराए।
जहां के पंचायत भवन, सीएचसी, पीएचसी मरम्मत कार्य पूर्ण हो गया है। उनको प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने व हैंड ओवर कराने का निर्देश दिया। स्टेडियम एवं पार्क का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर उद्घाटन कराने का निर्देश दिया। सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत पंचायत ओडीएफ माडल ग्रामों में सुबह व शाम में सामुदायिक शौचालय, अन्त्येष्टि स्थल, आरआरसी सेंटर का निरीक्षण करें। पंचायत भवन पर सीएससी और लाइब्रेरी का संचालन कराए। ओपन जिम का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर सीडीओ जयेंद्र कुमार, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, डीपीआरओ पवन कुमार, बीडीओ अरुण कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गुप्ता समेत एडीओ पंचायत संजय पांडेय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।