फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान, पारा 43 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तेज धूप के बाद अब उमस ने आमजन की परेशानी को पूरी तरह बढ़ा दी है। हाल यह है कि गर्मी और उमस के कारण लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

तीन दिनों से अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस चल रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को पारा 43 के पार जाने से हर किसी को तीखी धूप व गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा है। बृहस्पतिवार की सुबह हवा ने लोगों को राहत दी, लेकिन सात बजे के बाद सूर्य का रौद्र रूप आरंभ हो गया। हाल यह था कि सुबह नौ बजे ही तेज धूप की किरणें लोगों को चुभने लगी। वहीं दोपहर 12 बजे तक शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। इस बीच गर्मी के साथ उमस ने परेशानी को और अधिक बढ़ा दी, लोग घरों में भी परेशान थे।
शाम 4 बजे के बाद लोगों को तेज धूप से राहत मिली, लेकिन उमस के कारण लोग परेशान ही रहे। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस होने के बाद भी लोगों को 45 डिग्री गर्मी का एहसास होता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें