फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे निर्माण कार्य चार दिसंबर तक कराएं पूर्ण : डीएम

Sun, 24 Nov 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी ब्लाक के ग्राम पंचायत बड़हर घाट में औचक निरीक्षण करते डीएम डॉ. राजागणपति आर।
विज्ञापन
मिश्रौलिया। बांसी ब्लाक के ग्राम पंचायत बड़हर घाट में डीएम डॉ. राजागणपति आर ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। निमार्ण कार्य अधूरा होने पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रधान को चेतावनी देते डीएम ने चार दिसंबर तक सभी निमार्ण कार्य गुणवत्ता युक्त पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पंचायत भवन, अन्नपूर्णा भवन, विद्यालय भवन, अंत्येष्ठी स्थल सहित गांव में निर्माण कराए गए सड़क, नाली, कोटे की दुकान, कूड़ा डंपिंग, सामुदायिक शौचालय सहित जल निगम की ओर से निर्मित हो रहे पानी की टंकी की जांच की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को भी सुना और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। बूथ दिवस का भी डीएम ने निरीक्षण किया, उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान उपजिलाधिकारी अधिकारी बांसी प्रदीप यादव, डीपीआरओ पवन कुमार, तहसीलदार पियूष श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी अजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सचिव व इंजीनियर से मांगा स्पष्टीकरण
सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने बांसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़हर घाट में पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन के शौचालय का फाटक टूटा हुआ था। पंचायत भवन के मरम्मत का स्टीमेट मांगा गया लेकिन कंसल्टिंग इंजीनियर उपलब्ध नहीं करा पाए। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सचिव महमूद अली और कंसल्टिंग इंजीनियर सुमित्रा नंदन मिश्र का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी बांसी को निर्देश दिया कि गांवों का निरीक्षण करें। जनपद स्तर के सभी अधिकारियों को विकास खंड के लिए नोडल अधिकारी बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें