फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बरसात से पहले नाले पूरे करो, अधूरे काम नहीं चलेंगे

Thu, 11 Jun 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने नगर निकायों की समीक्षा में दिखाई सख्ती, पार्क-लाइब्रेरी से लेकर तालाब सुंदरीकरण तक दिए निर्देश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से बरसात से पहले नाला निर्माण और जल निकासी से जुड़े कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया ताकि बारिश के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।
कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पालिका और नगर पंचायतों में संचालित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आकांक्षी नगर योजना के तहत विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी और ओपन जिम जैसी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने वंदन योजना के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं के लिए स्वीकृत परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा। वहीं, नगरीय झील, तालाब और पोखरा संरक्षण योजना के तहत चल रहे सुंदरीकरण कार्यों को भी बारिश शुरू होने से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सीवरेज और जल निकासी से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नाला निर्माण और सफाई कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि मानसून के दौरान शहरों और कस्बों में जलभराव की स्थिति न बने।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव, एलबीसी पुरुषोत्तम लाल श्रीवास्तव सहित सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें