बांसी। बांसी विकास मंच और पौराणिक प्राचीन ऐतिहासिक स्थल वस्तु वापस स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति बांसी के सदस्यों ने अध्यक्ष श्रीराम मूर्तिकार ने प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर इन ऐतिहासिक धरोहरों के विकास और संरक्षण की मांग की है। उन्होंने पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराकर पुरातत्व महत्व के साथ न्याय करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि यहां पुरातत्व महत्व वाले स्थलों में चंद्रगुप्त मौर्य कालीन चंद्रगढ़, समोगरा में भगवान बुद्ध के पहला ठहराव पग चिह्न, 84 बीघे में महादेवा गांव का पोखरा और इसी पोखरे पर अशोक सम्राट की ओर से अपना मुख्य अशोक लाट चिह्न, एक विशाल मोती सागर, कस्बे का डहर झील, प्राचीन मौर्य काल का शिवमंदिर, बौरहवा बाबा और टेकधर मंदिर, अदालत नाथ मंदिर, माता हट्ठी माई मंदिर शामिल हैं।