फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट

Mon, 21 Sep 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। बांसी तहसील में एसडीएम चैंबर के सामने दो दिन पहले एक महिला और उसके पिता को मारने-पीटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित महिला की तहरीर पर मारने-पीटने, गाली-गलौज सहित जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की चरथरी निवासी किरन पत्नी दिलीप कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 18 सितंबर को सुबह 11 बजे तहसील बांसी में न्यायालय नायब तहसीलदार सदर के यहां अपने पिता दूधनाथ के साथ मुकदमे की पैरवी करने गई थी। इसी बीच एसडीएम के चैंबर के सामने गणेश व दीनानाथ गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। बीच-बचाव करने आए पिता दूधनाथ को भी मारा-पीटा है।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चरथरी निवासी दीनानाथ ने भी तहरीर दी है।
कोतवाल बांसी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें