फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बाढ़ में नष्ट फसल का मुआवजा दे’

Sat, 30 Dec 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भाकियू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाकियू की बैठक शनिवार को कृषि भवन परिसर में हुई। इसमें किसानों की बाढ़ से नुकसान हुए फसल का मुआवजा देने सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। डीएम को ज्ञापन देकर मांगे शीघ्र पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि बाढ़ से किसानों की नष्ट हुए फसलों का मुआवजा नहीं दिया गया है। किसानों के हित को देखते हुए जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए, जिससे किसान अगली खेती कर सकें। प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों का चयन कर पात्र गरीबों को लाभ से वांचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसकी जांच कराते हुए पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिया जाए। बाढ़ व भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को जल्द सही करवाया जाए, जिससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत हो सके। ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण करवाया जाए और अलावा की व्यवस्था की जाए, जिससे लोग ठंड से बच सके। इसके अलावा अन्य मांगों को पूरा किया जाएगा। अगर मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। बैठक में ईश्वरी प्रसाद मिश्र, अख्तर अली, विनोद कुमार चौधरी, पंकज वर्मा, कपिलदेव मणि, राजकुमार पांडेय, अनिल कुमार राव और रामप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें