फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बंद और बदहाल सामुदायिक शौचालय, लघु शंका के लिए खुले में जाने को ग्रामीण मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के आने वाली ग्राम पंचायत बिजवार बढ़ई, धनोहरी और रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव में बना सामुदायिक शौचालय बदहाल है। इसके दरवाजे पर हमेशा ताला लटका रहता है। इसके कारण ग्रामीण इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव के रामबहादुर, सुकई, जगलाल, जगराम, संजय आदि का आरोप है कि इस सामुदायिक शौचालय की सफाई कभी नहीं की जाती है। शौचालय के अंदर और आसपास गंदगी भरी पड़ी है। समय पर सफाई न होने और पानी की उचित व्यवस्था न होने से परिसर से तीव्र दुर्गंध उठती रहती है।
इसके चलते पास से गुजरने वालों का आना- जाना मुहाल हो गया है। बिजवार बढ़ई गांव के श्रीकृष्ण कन्नोजिया, गज्जू गौतम, चन्द्रबली, जगदीश प्रसाद आदि ने बताया कि शौचालय चालू न होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। सुबह-शाम महिलाओं को मजबूरी में खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह क्षेत्र के धनोरी ग्राम पंचायत में बना सामुदायिक शौचालय बनने के बाद से ही लोगों के उपयोग में नहीं आ रहा है। वहां हमेशा ताला लटका रहता है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

संबंधित ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देशित कर जल्द से जल्द शौचालय का ताला खुलवाया जाएगा और उसकी सफाई कराकर उसे जनता के लिए चालू किया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-विनोदमणि त्रिपाठी, बीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें