तुलसियापुर। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को पत्र भेजकर उनके प्रस्ताव पर शोहरतगढ़ क्षेत्र के महदेवा नानकार में 80 लाख 81 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य स्वीकृत होने की सूचना दी है। धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है।
उन्होंने विधायक से इस सामुदायिक केंद्र का नियमित अनुश्रवण एवं निरीक्षण करते रहने के लिए कहा। जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनी रहे व राजकीय धन का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके।
सामुदायिक भवन में बैठक कक्ष,कपड़े धोने की सुविधा,भोजन क्षेत्र,रसोईघर और अन्य साझा सुविधाएं होती हैं।सामुदायिक भवन का इस्तेमाल समारोह आयोजित करना, नागरिकों की सार्वजनिक बैठक आयोजित करना, स्वयंसेवी गतिविधियां आयोजित करना, पार्टियां आयोजित करना, शादी ,स्थानीय गैर-सरकारी गतिविधियां आयोजित करना जैसे कामों के लिए किया जाता है।