सिद्धार्थनगर। नए साल के स्वागत को लेकर केक बाजार में उछाल देखा जा रहा है। बेकर्स को केक के लिए बड़े पैमाने पर ऑर्डर मिल रहे हैं। बाजार में बिना अंडा वाले केक की मांग सबसे अधिक है। इसके अलावा ग्राहक अपनी-अपनी मनपसंद की डिजाइन के केक ऑर्डर कर रहे हैं।
नव वर्ष के स्वागत के लिए शहर के होटल, क्लब और बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। युवा नए साल का जश्न मनाने के लिए नाच-गाने के साथ केक काटकर अपनी खुशियों का इजहार करते हैं। यही वजह है कि केक बाजार में इन दिनों केक की डिमांड बढ़ी है। बेकर्स को केक के तीन दिन पहले से ही ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। कई युवा गांव, माेहल्ले में इकट्ठा होकर 31 दिसंबर की रात को 12 बजते ही केक काटकर नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं।
जबकि, कई युवा केक खिलाकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं। बाजार में पाइन एप्पल, चॉकलेट, बटर स्कॉच और प्लम केक की डिमांड अधिक है। वहीं बिना अंडे के केक की भी मांग है।