फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारों से वसूली में तेजी लाएं संग्रह अमीन : एसडीएम

Fri, 06 Dec 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित के अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को राजस्व वसूली कार्य की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में एसडीएम ने राजस्व संग्रह अमीनों से बकाएदारों से वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली करने वाले संग्रह अमीनों को फटकार लगाते हुए कार्यों में सुधार लाने की नसीहत दी।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने 10 बड़े बकाएदार से संतोष जनक वसूली न पाए जाने पर संबंधित अमीन को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया गया कि प्रत्येक मद के बड़े बकाएदार की पत्रावली तैयार करें। अगले समीक्षा के दौरान जिस अमीन की वसूली कम होगी उन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
तहसील क्षेत्र के 10 बड़े बकाएदारों की सूची में आशुतोष कुमार जो तीन लाख 11 हजार के बकाएदार थे, जिनको नायब तहसीलदार महबूब आलम व अमीन शहरयार तहसील लाए। बकाएदार आशुतोष श्रीवास्तव के भाई संतोष श्रीवास्तव के एक लाख जमा करने एवं 14 दिसंबर तक संपूर्ण बकाया धनराशि को जमा करने के लिए लिखित रूप से दिए जाने पर बकाएदार आशुतोष को छोड़ दिया गया। संवाद ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें