फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नए सत्र में नहीं हुई कोच की नियुक्ति, खिलाड़ी निराश

Wed, 10 Apr 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, बैडमिंटन व हैंडबाल के नहीं हैं कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभी तक कोच की नियुक्ति नहीं हो पाई हैं। कोच के नहीं होने से कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, बैडमिंटन व हैंडबाल के खिलाड़ी मायूस हैं। जबकि कोच के नहीं आने से खिलाड़ी स्टेडियम में आना कम कर दिए हैं।
पिछले सत्र वालीबाल व फुटबाल की कोच की नियुक्ति हुई थी। जबकि पांच दिन बाद ही वालीबाल की कोच वापस चली गई थीं। वही फुटबाल के कोच के आने से कई खिलाड़ियों ने नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिए थे। नए सत्र में चार खेलों में कोच के लिए क्रीड़ा अधिकारी ने पत्राचार किया था। लेकिन अभी तक जिले में एक भी खेल के कोच की नियुक्ति नहीं हो पाई हैं। कोच के नहीं आने से खिलाड़ी भी खेल मैदान को छोड़कर जा रहें हैं। इनकी तरफ न तो खेल विभाग ध्यान दे रहा है और न ही स्टेडियम। यदि स्टेडियम बना हैं, तो इनमें सुविधा भी उपलब्ध करानी चाहिए।
विज्ञापन

-
स्टेडियम में कोच नहीं होने से प्रशिक्षण करने में कठिनाई होती हैं। जबकि इस बार जिला स्पोर्ट स्टेडियम में कोच की नियुक्ति के लिए पत्राचार भी किया गया हैं।
विज्ञापन

-लवकुश चौधरी, खिलाड़ी
-
जिले में खेल की प्रतिभा हैं। लेकिन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कोच नहीं हैं। इससे खिलाड़ी खेल को छोड़ रहें हैं। जबकि कोच होने से खिलाड़ी को सुविधा मिलती।
-आयुष मित्तल, खिलाड़ी
-
चार खेल के कोच की नियुक्ति के लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया हैं। जल्द ही स्टेडियम में सभी खेलों के कोच नियुक्त हो जाएंगे।
-आशुतोष अग्निहोत्री, क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें