फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों के निरीक्षण में गंदगी, सीएमओ ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी मिलने पर सीएमओ भड़के
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र मिठवल में 50 बेड की सुविधा बढ़ाने की तैयारी
निशुल्क एंबुलेंस से सरकारी अस्पतालों के लिए ही रेफर करें
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर संबंधित लोगों को सख्त हिदायत दी। भविष्य में गंदगी पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। स्वास्थ्य केंद्र मिठवल में भी 50 बेड की व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल, खेसरहा और बसंतपुर बांसी का औचक निरीक्षण किया। बांसी को छोड़कर अन्य दो अस्पतालों पर गंदगी का ढेर मिला। सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा स्वास्थ्य केंद्रों की विशेष साफ-सफाई और सुंदर अस्पताल रखने की है। ऐसे में उनकी मंशा को विफल करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तीनों अस्पतालों पर उन्होंने गांवों में भ्रमण करने वाली टीम के लिए तैयार कार्ययोजना के तहत क्रॉस चेकिंग की। कोरोना टीका को लेकर लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि के बारे में जानकारी ली। प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाले मरीजों का उपचार प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। गंभीर अवस्था में उन्हें निशुल्क एंबुलेंस से सरकारी अस्पतालों के लिए रेफर किए जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र मिठवल में भी 50 बेड के अस्पताल की सुविधा लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें