फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएमओ ने परतावल सीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवनाथ प्रसाद ने देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का औचक निरीक्षण किया। रात करीब 9:00 बजे हुए इस औचक निरीक्षण से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया, हालांकि निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। वहां ड्यूटी पर तैनात 2 डॉक्टर उपस्थित मिले, जिन्हें देख सीएमओ ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि रात के समय आने वाले किसी भी आपातकालीन मरीज को तत्काल और बेहतर इलाज मिलना चाहिए।
सीएमओ ने अस्पताल के प्रसव कक्ष (लेबर रूम) का भी निरीक्षण किया। उन्हें जानकारी दी गई कि शाम के समय अस्पताल में 2 सफल प्रसव कराए गए हैं, और जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसके अलावा, अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी पर मौजूद पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के अंत में सीएमओ ने अस्पताल की साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता की भी जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें