फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने पत्र भेजकर हियुवा नेता के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
हियुवा नेता के निधन पर सीएम ने पत्र भेजकर जताया शोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन के पति हियुवा नेता और देवीपाटन मंडल के प्रभारी रहे सुभाष गुप्ता के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने उनकी पत्नी को पत्र भेजकर शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन

बबिता कसौधन को भेजे गए पत्र में लिखा है कि हियुवा नेता सुभाष गुप्ता के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ। सीएम ने पत्र में यह भी लिखा है कि हियुवा नेता सुभाष गुप्ता प्रखर समाजसेवी के साथ-साथ हिंदुत्व जागरण अभियान के कर्मठ सिपाही भी थे। पूर्वी उत्तर प्रदेश में उनकी लोकप्रियता सर्वविदित थी। उनका निधन परिवार और समाज की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ से दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने और सभी परिवार जनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें