फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 बोरी यूरिया बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
26 बोरी यूरिया बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

शोहरतगढ़। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने बुधवार देर शाम सीमा पार यूरिया ले जाने वाले एक तस्कर को पकड़ा। उसके निशानदेही पर 26 बोरी यूरिया बरामद किया। पूछताछ के बाद बरामद यूरिया सहित उसे खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया। एसएसबी खुनुवां बीओपी के उपनिरीक्षक चंदन राम ने बताया कि भारत-नेपाल की खुली सीमा क्षेत्र चौकी खुनुवां के जवान बुधवार देर शाम को गश्त कर रहे थे। इसी बीच सीमा पर स्थित पिलर संख्या 557 के पास एक व्यक्ति दिखा। पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम मुकेश गिरि निवासी खुनुवां थाना शोहरतगढ़ बताया। उसकी निशानदेही पर 26 बोरी यूरिया बरामद किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें