फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोजे नहीं मिल रहे दूल्हा और दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
खोजे नहीं मिल रहे दूल्हा और दुल्हन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : 14 को कार्यक्रम प्रस्तावित, लक्ष्य 405 का, अबतक मिले मात्र 102 आवेदक
डीएम के बार-बार निर्देश के बावजूद नहीं चेत रहे बीडीओ व ईओ
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सीएम की प्राथमिकता में शामिल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मुख्यालय पर 14 नवंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी के बार-बार निर्देश के बावजूद जिले में खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी सुस्ती बरत रहे हैं। इसका उदाहरण स्पष्ट है क्योंकि सामूहिक विवाह योजना के लिए निर्धारित लक्ष्य 405 के मुकाबले अबतक केवल 102 ही आवेदक मिल सके हैं।
मुख्यालय पर 14 नवंबर को प्रस्तावित सामूहिक विवाह योजना के लिए निर्धारित लक्ष्य 405 के सापेक्ष अब तक सिर्फ 102 युगल ही खोजने में सफलता मिल सकी है। ऐसे में लक्ष्य के सापेक्ष आवेदक कम मिलने की स्थिति में एक तरफ जहां योजना की मंशा तार-तार हो जाएगी, वहीं जनपद स्तरीय आयोजन के बजाय ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम करने की विवशता हो जाएगी। ऐसा भी नहीं कि योजना में धन की कोई कमी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में वित्तीय वर्ष 2019-20 अंतर्गत जनपद को 1150 युगलों का सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य मिला। इसके तहत 14 जुलाई को 183 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। अब 14 नवंबर को प्रस्तावित जनपद स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लक्ष्य 405 का रखा गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा की ओर से सभी खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया कि जिले के 1199 ग्राम पंचायतों में से एक-एक लाभार्थी का पंजीकरण करा लें, तो 1199 सामूहिक विवाह हो जाएंगे। द्वितीय चरण में 405 के सापेक्ष सभी बीडीओ व ईओ को लक्ष्य दिया गया। समयबद्धता को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य के सापेक्ष जोड़ों की तलाश कर सूची सौंपने के लिए डीएम की ओर से बार-बार पत्र लिखा जा रहा है। अब तक 102 जोड़ों को ही खोज पाए।
विकास खंड लक्ष्य चिह्नित
बांसी 25 7
बढ़नी 25 4
बर्डपुर 12 2
डुमरियागंज 40 18
जोगिया 21 9
खेसरहा 30 6
खुनियांव 40 3
लोटन 16 11
मिठवल 37 20
नौगढ़ 17 5
शोहरतगढ़ 22 7
उसका बाजार 15 1
भनवापुर 39 -
इटवा 31 -
तीन निकायों में नहीं मिले एक भी लाभार्थी
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में निकाय क्षेत्रों को भी लक्ष्य दिए गए हैं, पर तीन निकायों की ओर से एक भी लाभार्थी को नहीं खोजा जा सका है। इनमें नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर, नगर पंचायत बढ़नी, नगर पंचायत उसका बाजार है। नगर पालिका बांसी ने 7 के सापेक्ष 3, नगर पंचायत शोहरतगढ़ ने 4 के सापेक्ष 1, नगर पंचायत डुमरियागंज ने 11 के सापेक्ष सिर्फ 5 ही जोड़े चिह्नित कर पाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों की तलाश कर सूची सौंपने के लिए जिलाधिकारी की ओर से सभी खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद शिथिलता बरती जा रही है। इसकी रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
-डॉ. राहुल गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें