फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाए रहे बादल, मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
छाए रहे बादल, मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन

प्री मानसून बारिश शुरू होने का पूर्वानुमान
मौसम नम होने से गर्मी और उमस से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में बुुधवार को आसमान पर बादल छाए रहे। एक दिन पहले मंगलवार की रात हुई हल्की बारिश के बाद ठंडी हवा चलने राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्री मानसून की बारिश शुरू होने वाली है। बृहस्पतिवार को हलकी बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि 11 और 12 जून को अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञ सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 10 जून से दो दिन में 20 से 25 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आर्द्रता 80 प्रतिशत रही। पूर्वी हवा की औसत रफ्तार 8-9 किमी प्रति घंटा रही। मौसम बदलने से गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

किसानों के लिए सलाह
धान की नर्सरी डालने की लिए अनुकूल मौसम को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हेड डॉ. एलसी वर्मा ने कहा कि किसान धान की नर्सरी बारिश बंद होने के बाद ही डालें अन्यथा बीज एकत्र हो जाने के कारण पूरी नर्सरी खराब हो जाती है। जब खेत में धान की रोपाई करनी हो, खेत के चारों तरफ की मेड़ों को मजबूती से बांध करें। उसमें जल संरक्षण का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें