फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होश में आते ही फूट फूट कर रोया कन्हैया 17-50-55

विज्ञापन
विज्ञापन
होश में आते ही फूट-फूट कर रोया कन्हैया
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व भटगवां में कन्हैया ने हंसिया से किया था छह पर वार
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। क्षेत्र के भटगवां गांव में तीन दिन पहले कन्हैया को बुधवार को बेवा अस्पताल में होश आया तो उसने फूट-फूट कर रोया। बीते रविवार को उसने मां, भाई, पिता सहित छह लोगों पर हंसिया से वारकर जख्मी कर दिया था। इस हादसे में उसके भाई मोहित की हालात नाजुक बनी हुई है। बुधवार को उसके साले रामअलख अस्पताल पहुंचे। साले को देखने के बाद उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक हुई। उसी समय कन्हैया को बताया गया कि उसने अपने भाई सहित छह लोगों पर जानलेवा हमला किया था तो वह फूट-फूटकर रोने लगा। उसके बाद पुलिस की सुरक्षा में कन्हैया को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसकी मानसिक स्थिति की जांच की। उसके बाद उसे डुमरियागंज थाने ले लाया गया। जहां से कन्हैया को रामअलख के साथ ससुराल भेज दिया गया। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि रामअलख से निजी मुचलका भरवा कर इलाज के लिए कन्हैया को उसके साथ भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें