फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूरे दिन छाए रहे बादल, आज से बारिश के आसार

विज्ञापन
शहर के बांसी तिराहे के पास सुहाना मौसम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन बदलता जा रहा है। पूरे दिन बादलों के छाने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं जिले के कुछ हिस्सों में बरसात हुई, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बरसात होने की संभावना है।
शनिवार की सुबह से ही बादलाें की आवाजाही रही। बीच-बीच में धूप खिलने से लोगों को गर्मी का भी अहसास होता रहा, लेकिन घरों में लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही थी। शनिवार का अवकाश भी लोगों को गर्मी से राहत पाने में कट गया। गर्म हवाओं के चलने से लोग पसीने से तरबतर होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे आंधी चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन बूंदाबांदी होने से उमस और भी बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से बरसात होने का पूर्वानुमान है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें