चिल्हिया थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव में एक कार्यक्रम का मामला, पुलिस जांच में नकली निकला तमंचा
स्टेज पर चढ़कर तमंचे के साथ डांस का वीडियो हो रहा था वायरल
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव शुक्रवार की रात में चल रहे आर्केस्ट्रा के स्टेज पर चढ़कर दो युवकों के असलहा लहराकर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो तमंचा नकली पाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, चिल्हिया थाना क्षेत्र व पल्टा देवी चौकी अंतर्गत मुसहरी गांव एक मांगलिक कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा चल रहा था। स्टेज पर महिला डांसर भोजपुरी और हिंदी गानों पर डांस कर रही थी। उसी दौरान कुछ युवक स्टेज पर चढ़े और कलाकारों के साथ डांस करने लगे। इनमें दो युवक अपने हाथों में असलहा लहराते हुए हुए डांस कर रहे थे। किसी इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो तेजी से वायरल होने लगा।
इस संबंध में चिल्हिया एसओ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में असलहा लहराने का वीडियो वायरल होने ही मामले को संज्ञान में लेकर जांच की गई। जांच असलहा नकली पाया गया है।