बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के शिवपतिनगर टोला मोहाना चौक निवासी अतीउल्लाह शाह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि बताया कि उनके बडे़ पिता के लड़के की हत्या दो मई को कर दी गई थी। इस पर शहबाज उर्फ शाका, वजीर, अफसर, कमलेश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज है। इसमें अन्य आरोपी भी शामिल थे, जिनका नाम मेरे परिवार की ओर से तहरीर में लिखने को कहा गया था। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने नाम नहीं लिखने दिया और मामले को दबाने का प्रयास किया गया। गांव के व आसपास के लोगों ने इस हादसे से क्षुब्ध होकर चक्का जाम किया था।