फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ-सफाई से ही सुरक्षित रहेगी सेहत

Mon, 25 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा ब्लाॅक में पोषण मिशन के कार्यक्रम को संबोधित करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत कुपोषण की पहचान व उन्मूलन के लिए सोमवार को विकासखंड इटवा व खुनियांव में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें कुपोषण के खात्मे के लिए जनसहयोग की अपेक्षा जताते हुए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

विकासखंड इटवा के सभागार में हुई कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कुपोषण का सामूहिक प्रयास से उन्मूलन कराना होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कुपोषित बच्चों को सामान्य बच्चों की तरह उनके स्वास्थ्य की देखभाल व भोजन आदि की व्यवस्था सरकार की ओर से प्रदान की गई है।
डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए साफ-सफाई बेहद जरुरी है। गर्भवती माता के पेट में पल रहे बच्चे के पालन पोषण के लिए उन माताओं को पौष्टिक आहार, दवाएं व टीकारण पर ध्यान देना चाहिए, ताकि विटामिन आदि की मात्रा की कमी न होनेे पाए।
विज्ञापन

साथ ही समय-समय पर जांच कर कर स्थिति के बारे में भी जानकारी रखनी चाहिए। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर नजदीकी सरकारी चिकित्सालय, एएनएम सेंटर के अलावा आंगनबाड़ी, एएनएम व आशा कर्मचारी से संपर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी इटवा रामनाथ, प्रभारी सीडीपीओ इटवा रवींद्र यादव, डॉ. संजय गुप्ता, सीडीपीओ भनवापुर राजेश कुमार, दिवाकर साहनी, ग्राम प्रधान चंद्रशेखर, रामसवारे, पप्पू, मो.अनीश चौधरी, राजकुमार, जैशराम, उदय प्रताप, मो.मुस्तफा, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
खुनियांव ब्लाक में आयोजित कार्यशाला में भूमि संरक्षण अधिकारी डा.सुरेश सिंह यादव ने कुपोषण से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सीडीपीओ अरशद खान, एडीओ पंचायत रवि कुमार, मो.खालिद, पीएचसी खुनियांव प्रभारी डा.एमडब्लू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें