फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की भेंट चढ़ गए चार घर

Mon, 25 Apr 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नरायनपुर खिरिया में आग बुझाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग का कहर सोमवार को भी जारी रहा। इस बार आग ने मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गांवों को निशाना बनाया। आग से तीन घर जल गए। इसमें पंपिग सेट समेत घरेलू उपयोग के सामान जल गए। करीब दो लाख की क्षति बताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर सिवान से उठी आग ने नरायनपुर, खिरिया, चनर गड्डी व छपिया के सिवानों को चपेट में ले लिया। आग की लपटे खिरिया के आबादी क्षेत्र तक फैल गई। इससे मुनिराम, झिनकू व बहेतु गुप्ता के मकान जल गए। ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया।
आग से पंपिंग सेट जल गया। इन मकानों में रखा घर-गृहस्थी के सामान भी नष्ट हो गए। उधर, भनवापुर में रविवार की रात लगी आग में असगर अली की झोपड़ी जल गई। आग का कारण पता नहीं चल पाया। असगर की पुत्री का निकाह 23 मई को होना है। आग से झोपड़ी में रखा निकाह संबन्धी सामान भी जल गए। सोमवार को हलका लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें