फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने ली अनफिट जवानों की क्लास

Fri, 03 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में जवानों ने शोक सभा कर मथुरा कांड के दिवंगत एसपी और एसओ को श्रद्धांजलि दी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक की देखरेख में पुलिस जवानों की परेड हुई। इस दौरान पुलिस जवानों को उन्होंने जहां फटकार लगाई वहीं सराहनीय कार्यों के लिए उनकी हौसलाअफजाई भी की।  अच्छे टर्नआउट, वर्दी, परेड व क्वार्टर गार्द सलामी पर 9 जवानों को पुरस्कृत किया। बड़े पेट वाले दरोगा व सिपाहियों को पेट कम करने की नसीहत दी। अधिकारी व कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए योगा करने की सलाह दी। लाइन में प्रतिदिन परेड करने का निर्देश दिया। ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए एक जवान को दंडित किया।
विज्ञापन

एसपी महेंद्र यादव की जिले में पहली रुटीन परेड रही। परेड में टोलियों के निरीक्षण में अनफिट सिपाहियों को देखते ही कहे कि पुलिस की नौकरी में पेट बाहर नहीं होना चाहिए। फिट रहेंगे तभी अपराध पर रोक लगाया जा सकेगा।
बेहतर स्वास्थ्य के लिए कहा कि 50 साल से ऊपर वाले जवान व दरोगा पीटी ड्रेस में आएंगे। परेड में योगा भी करेंगे। राजपत्रित अवकाश व रविवार को छोड़ लाइन में प्रतिदिन परेड आयोजित करने के लिए आरआई को निर्देशित किया। केवल राजपत्रित अवकाश व रविवार को परेड नहीं होगा।
विज्ञापन

परेड में अच्छे टर्नआउट व अच्छी वर्दी के जवानों को नगद पुरस्कार दिया। क्वार्टर गार्द पर सलामी के वक्त 3 सिपाहियों को भी पुरस्कृत किया। थानाध्यक्ष व दरोगाओं को साफ व फिट वर्दी पहनने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ सदर अकमल खान, शोहरतगढ़ शंकर प्रसाद, इटवा डीएन तिवारी, बांसी देवीदयाल, डुमरियागंज राजपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सीबी सिंह, रीडर एसपी तौहीद आलम, पीआरओ एसपी विनय मिश्रा, एसओ मिश्रौलिया रवि कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें