फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में प्रेम विवाह को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक पक्ष की जानकी देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे विकास के गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह करने से नाराज युवती के मायके पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष के श्रवण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे विकास और उसकी मां जानकी देवी के बीच कहासुनी हो रही थी। वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो विकास ने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। आरोप है कि मनोहर, संदीप कुमार समेत पांच-छह अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में विजय कुमार और जानकी देवी के सिर में चोट आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें