फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस के उल्लास में थिरके बच्चे

Fri, 22 Dec 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के सेंट जेविर्यस इंटर काॅलेज में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को क्रिसमस का उल्लास छाया रहा। इस दौरान हुए कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। सेंटा क्लाज और क्रिसमस ट्री की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों को प्रभु यीशु के जन्म की महत्ता बताई गई। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों ने संगीतमय प्रार्थना प्रेम तेरा प्रभु कितना न्यारा... व शांति स्वरूपा जग का दाता... पेश किया। नाटक के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म की घटनाओं को दर्शाया गया। प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्ष्य में वेस्टर्न डांस, जंगल डांस आदि प्रस्तुतियां दी गई। बतौर मुख्य अतिथि फादर जानसन ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मानवता की रक्षा और विश्व में प्रेम का संदेश फैलाने के मकसद से हुआ था। दया, करुणा और प्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। प्रधानाचार्य फादर थामस फिलिप ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया।
नसीम खान ने स्वागत भाषण व नूसरत जहां, तृप्ति ने संयुक्त रूप से मंच संचालन किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य फादर प्रवीण, शिल्पा, रिंपल, सायमा, सुरैया, नसरीन, ग्रेसी, मंजू, सिस्टर जान, जास्फीन, बेनी, साइन, रमेश, बिंसन, शरद, आर्यन राज उपाध्याय, मनोज, शमीम, विमल, अमित आदि मौजूद रहे। देवेंद्र सिंह ने आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें