फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Fri, 03 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
धोबहा गांव में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताते भाजपा नगर निकाय मधुसूदन अग्रहरि व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। डोर-टू-डोर अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डुमरियागंज क्षेत्र के धोबहा, राजपुर, कोहेलवा, चैखड़ा, कटया आदि दर्जनों गांव में घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अवगत कराया।
विज्ञापन

धोबहा में चैपाल को संबोधित करते हुए मधुसूदन अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार देश का सर्वांगीण विकास कर रही है। महज दो सालों में ही भारत का सम्मान विश्वपटल पर और अधिक बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि इन्हीं विकास कार्यों की बदौलत आगामी विधान सभा चुनाव 2017 मेें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलनी तय है। इस दौरान गौरव मिश्रा, मनोज मौर्या, कन्हैया गुप्ता, चन्द्रभान, गिरजेश, राजकुमार, राजू कन्नौजिया, दुर्गेश, भूपेंद्र, दीपक, सोनू, दीनानाथ, पंकज, राजेश आदि मौजूद रहे।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई गांवों में चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की नीतियों व उपलब्धियों से रूबरू कराया। इस दौरान क्षेत्र के वासापार गांव में पूर्व जिलाध्यक्ष व संतकबीरनगर जिले के प्रभारी नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया। 
विज्ञापन

सभा में नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों प्रति समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबी मिटाने के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। इसमें उज्जवला व जनधन योजना प्रमुख हैं। त्रिपाठी ने कहा कि पिछले 60 साल में सिर्फ गरीबी हटाओं के नारे सुनाई देते थे, मगर नारे को यथार्थ में साबित नहीं किया गया। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने जननी सुरक्षा, मुद्रा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में जातिगत भावना से परे हटकर विकासवादी सोच के आधार पर भाजपा को वोट कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें