फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
एसपी ने प्रेसवार्ता के माध्यम से बाइक की बरामदगी और एक शख्स की गिरफ्तारी जानकारी दी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
स्वाट व सदर पुलिस के हाथ लगी सफलता, जमुआर नाले के पास से पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। स्वाट व सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को शुक्रवार की सुबह जमुआर नाले के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की गईं। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी विजय ढुल ने बताया कि सुबह एसओ सदर डीसी चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली की बाइक चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य चोरी की बाइक के साथ क्षेत्र के जमुआर नाले के पास मौजूद हैं। जब सदर पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम उस स्थान पर पहुंची तो एक युवक बाइक के साथ दिखाई दिया, जब पूछताछ की गई तो वह हड़बड़ा गया। बाइक से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाया। कड़ाई से पूछताछ में बाइक चोरी की बात स्वीकार की। उसी के निशानदेही पर एक और बाइक उसके गांव के पोखरे के पास से बरामद की गई। पकड़े गए चोर की पहचान शोएब अख्तर निवासी महदेवा सिकरी बखरिया थाना मोहाना के रूप में की गई। उसने एक बाइक गोरखपुर से चोरी होने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में एसओ दिनेश चंद चौधरी, एसआई जयप्रकाश दूबे, पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी राजेश कुमार शुक्ला, एसआई रमेश साहनी, स्वाट प्रभारी पंकज पांडेय, आरक्षी अवनीश सिंह, पवन तिवारी, अखिलेश यादव, गंगेश सिंह, विवेक मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें