फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo Nepal News: भारतीय क्षेत्र में पहुंची चीन की महिला, नेपाल पुलिस को सौंपा

Sat, 22 Jul 2023 11:54 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

 जवानों ने एक महिला को भारतीय सीमा में आते देखा, जो न तो भारतीय और न ही नेपाली लग रही थी। चेक पोस्ट पर तैनात महिला कार्मिकों की मदद से महिला को रोककर बात करने की कोशिश की गई। बातचीत से पता चला कि वह चीन की है।
विज्ञापन
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ककरहवा सीमा पर एसएसबी जवानों ने शुक्रवार को एक चीनी महिला को भारतीय क्षेत्र से पकड़ लिया। कमांडिंग अधिकारी 43वीं वाहिनी आरके डोगरा ने बताया कि महिला रास्ता भटककर भारतीय क्षेत्र में आ गई थी। पूछताछ के बाद उसे नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


ककरहवा चेक पोस्ट पर आने- जाने वाले लोगों की तलाशी हो रही थी। इसी बीच जवानों ने एक महिला को भारतीय सीमा में आते देखा, जो न तो भारतीय और न ही नेपाली लग रही थी। चेक पोस्ट पर तैनात महिला कार्मिकों की मदद से महिला को रोककर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन महिला की भाषा किसी को समझ में नहीं आई।

इसे भी पढ़ें: शहीद अंशुमान की अंतिम विदाई: माथे को चूमकर पत्नी ने कहा- मेरे हीरो, आपकी शहादत पर गर्व है मुझे
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ककरहवा सीमा चौकी कमांडर अंकुश सुभाष डांगे, सहायक कमांडेंट मौके पर पहुंचे और महिला पेश से बात करने की कोशिश की। ज्ञात हुआ कि महिला चीन की निवासी है। महिला से दुभाषिया बुलाकर पूछताछ की गई, जूदा जिसमें उसने बताया कि उसका नाम जहांग क्सिया, उम्र 47 वर्ष है।

पति का नाम लिऊ जही है और वह चीन की रहने के वाली है। मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि महिला ने बताया कि वह लुंबिनी घूमने आई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें