फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुरन जारी, आज भी नहीं खुलेंगे स्कूल

Mon, 25 Jan 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शीतलहर और गलन के कारण रविवार को धूप होने के बाद भी लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने 25 जनवरी को भी आठवीं तक के स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पिछले छह दिनों से बदले मौसम के कारण लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। रविवार सुबह घने कोहरे के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजार में सन्नाटा रहा।

सड़कों पर गिनती के लोग नजर आए। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद हल्की  धूप निकलनी शुरू हुई तो चहल-पहल भी बढ़ी। मगर लोग जरूरी कामों से ही बाहर निकले।
धूप सेंकने के लिए लोग छतों और आंगन में निकले लेकिन सर्द हवाओं ने उन्हें घर में घुसने के लिए मजबूर कर दिया। ठंड के इस आलम को देखते हुए जिला प्रशासन ने देर शाम स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया।
विज्ञापन


प्रभारी जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि कक्षा-8 तक के सभी स्कूल 25 जनवरी को भी बंद रहेंगे। ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 26 जनवरी को सुबह 10 बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों में ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें