फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के उम्मीदवार घोषित

Sat, 23 Jan 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी खींचतान और सियासी उठापटक के बीच सपा ने शुक्रवार को ब्लॉक  प्रमुख  उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। चौदह ब्लॉकों की इस सूची में जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के राजनीतिक समीकरणों का पूरा ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन



पार्टी ने  ब्लॉक  प्रमुख  का टिकट उसे ही  थमाया है, जिसकी  संस्तुति संबंधित विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक या भावी प्रत्याशी ने की है। पार्टी के दिग्गज अपने करीबियों को टिकट दिलाने में भी कामयाब  रहे  हैं।

टिकट वितरण से ही साफ हो गया है कि सपा ने वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से  गोटियां  फिट  करनी  शुरू  कर  दी  है, ताकि जीत की साइकिल बगैर ब्रेक लगाए दौड़ती रहे।
विज्ञापन


सपा की ओर से जारी सूची में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की पत्नी सूर्यमति पांडेय का नाम सबसे ऊपर है। निर्विरोध बीडीसी चुने जाने के बाद से ही इस पद पर उनकी दावेदारी तय मानी जा चुकी थी।

इसी विधानसभा क्षेत्र के खुनियांव ब्लॉक में तौलेश्वर निषाद को टिकट हासिल हुआ है। वह निवर्तमान प्रमुख होने के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के करीबियों में शामिल हैं।

शोहरतगढ़ ब्लॉक से उम्मीदवार बनाई गई नीलिमा सिंह विधायक लालमुन्नी सिंह की बहू हैं। यह भी निर्विरोध बीडीसी बनी थीं और इनकी दावेदारी भी तय थी।

डुमरियागंज से मिट्ठूलाल यादव को टिकट मिला है। वह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूजा यादव के ससुर और विधानसभा प्रत्याशी रामकुमार यादव चिनकू के पिता हैं।

इसी विधानसभा क्षेत्र के भनवापुर ब्लाक से रीना चौधरी का नाम तय हुआ है। यह जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के भाई रामसिंह की पत्नी हैं।

बांसी ब्लॉक से पूर्व विधायक लालजी यादव के पुत्र सुरेन्द्र यादव का नाम फाइनल हुआ है। बांसी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मिठवल ब्लाक से नूरजहां और खेसरहा से कमालुद्दीन की दावेदारी में भी लालजी की भूमिका अहम माना जा रहा है।

यही हाल कपिलवस्तु विधानसभा अंतर्गत आने वाले नौगढ़ ब्लॉक से संजू सिंह, बर्डपुर से संजय पासवान, लोटन से सजलैन निशा और उसका बाजार से दयाराम लोधी की दावेदारी में भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें