फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भगत सिंह चौक के नाम से चिल्हिया चौराहे की होगी पहचान

विज्ञापन
चिल्हिया चौराहे पर शहीद भगत सिंह चौक का शिलान्यास करते विधायक विनय वर्मा साथ में उप​स्थित डीएम
विज्ञापन
चिल्हिया। शोहरतगढ़ ब्लाॅक के चिल्हिया चौराहे पर शुक्रवार को शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने अपने विधायक निधि से बनने वाले शहीद भगत सिंह चौक का शिलान्यास व भूमिपूजन किया। इस दौरान डीएम, एसपी व सीडीओ मौजूद रहे। शोहरतगढ़ क्षेत्र में कुल चार चौराहों का सुंदरीकरण होना है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ ब्लाॅक के चिल्हिया चौक पर शुक्रवार को शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की विधायक निधि से 20.22 लाख रुपए की लागत से शहीद-ए-आजम भगत सिंह चौराहे के रूप में सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास व भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ। विधायक ने कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के चार चौराहों को महापुरुषों के नाम पर सुंदर बनाने का प्रयास किया है। चिल्हिया को भगत सिंह, गनेशपुर को डाॅ.भीमराव आंबेडकर, ढेबरुआ को सोनेलाल पटेल व बढ़नी में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से सुंदरीकरण होगा। इस दौरान डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अभिषेक महाजन ने कहा भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें