फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के समझाने के बाद माने परिजन, किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के समझाने के बाद माने परिजन, किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

- गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात, सीओ कर रहे भ्रमण
- चिल्हिया थाना क्षेत्र के बेलवा महदेवा गांव में मारपीट में हुई थी युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्हिया। थाना क्षेत्र के बेलवा महदेवा गांव में शुक्रवार को उस वक्ता माहौल तनाव पूर्ण हो गया, जब परिवार के लोगों ने लाश को जलाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को समझाया और मनाया तब जाकर शव का अंतिम संस्कार किए। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। जिससे कोई नया विवाद न होने पाए। सीओ शोहरतगढ़ में पल-पल गांव की स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
क्षेत्र के बेलवा महदेवा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम घर के कुत्ते को गाली देने के मामले में दो पक्ष आमने- सामने आ गए थे। मारपीट की इस घटना में अजय (28), सोमई (60), गुरुप्रसाद (52), विजय (40) को गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अजय को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई थी, जबकि तीन का इलाज चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मगर शुक्रवार को परिवार के लोग दाह संस्कार से मना करने लगे। उनका कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी जाए। इसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। गोरखपुर में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद एसओ ढेबरुआ दिनेशचंद चौधरी, एसओ चिल्हिया यशवंत सिंह सहित अन्य लोगों ने परिजनों को समझाया। इसके बाद लोग माने तब जाकर अंतिम संस्कार किया। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। सीओ शोहरतगढ़ पल-पल का जायजा ले रहे हैं। सीओ शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें