फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेड़ों पर चढ़कर खेल रहे बच्चे, हादसे का खतरा

Fri, 13 Mar 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा ब्लॉक के बूढी घोसियारी प्राथमिक विद्यालय में अजब ही हाल है। विद्यालय के बच्चे बाहर लगे पेड़ाें पर चढ़कर खेलते हैं, जिससे गिरने की वजह से उन्हें कभी चोट लग सकता है। इसकी जानकारी विद्यालय में पढ़ा रहे शिक्षकों को है ही नहीं। जहां शिक्षकों को बच्चों को पेड़ों पर चढ़ने से रोकना चाहिए तो वे अपने कामों में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार बच्चे विद्यालय परिषद के बाहर बगीचे में पेड़ों पर चढ़ते हुए और टहनियों लटकते हुए देखे गए। जबकि विद्यालय में चहारदीवारी है और गेट पर ताला भी लगा रहता है। इस विद्यालय में कुल 87 छात्र हैं और विद्यालय में अध्यापकों की भी कोई कमी नहीं है। फिर भी बगीचे में बच्चों को रोकने वाला कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश चौधरी का कहना है कि विद्यालय का चहारदीवारी बहुत छोटा है। इसीलिए बच्चों खेलने के लिए बाहर निकल जाते है। इस संबंध में बीईओ खेसरहा नीरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें