फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोहा

Sun, 16 Apr 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बर्डपुर के न्‍यू एरा पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चंद्रा पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को रंगारंग वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक चौधरी अमर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा प्राची, अंशू, आंचल, सोनम, ज्योति, अंजली ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिवादन किया। छात्रा महक, शिप्रा, रूबी, अनन्या ने चंदा ने पूछा तारों से गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। दीर्घा में मौजूद श्रोता बच्चों के लय से लय मिलाकर गीत को गुनगुनाने लगे। छात्र सौरभ, अनिल, दुर्गेश, मनीष ने गणेश वंदना गीत प्रस्तुत कर लोगों की सराहना ली।
विज्ञापन

छात्रा वैष्णवी, सोनम, अनूषा ने जय हो देश भक्ति गीत पर शानदार डांस प्रस्तुत कर लोगों को मोहा। मुख्य अतिथि विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि समाजसेवा करना ही मानवता का धर्म है और विद्यादान से बड़ा कोई परोपकार नहीं। आज के दौर में शिक्षा को लोग व्यवसाय बनाकर बेच रहे हैं।  शिक्षा को बेचे नहीं बल्कि बांटे। गांवों के बच्चों के अंदर बेमिसाल हौसला छिपा है, जरूरत है तो इन बच्चों को सही राह दिखाने की। कार्यक्रम में लोकनृत्य, पानी रे पानी तेरा रंग कैसा विषय पर एकांकी, ग्रुप डांस, कौव्वाली, भाषण आदि का उंदा प्रदर्शन कर बच्चों ने श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।
प्रबंधक डॉ. उमेश चंद्र शुक्ला ने सभी आगंतुओ के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य योगेश शुक्ला व संचालन अरविंद अग्रहरि ने किया।  इस दौरान प्रधान श्यामसुंदर चौधरी, सेवानिवृत्ति शिक्षक चंद्रकांत पाठक, हियुवा नेता सुभाष गुप्ता, अभय प्रताप सिंह, रघुराज त्रिपाठी, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा, मुख्तार आलम, शिक्षक श्यामसुंदर मल्ल, अभिषेक यादव, अब्दुल कादिर, अरुण चौधरी, शमा परवीन, शबनम, हुमा, श्वेता, प्रियंका, अर्चना, आदर्श, शुभम, प्रशांत और जगन्नाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बर्डपुर। बच्चे देश का भाविष्य होते हैं। यही नौनिहाल आगे चलकर देश की सेवा करते हैं। उक्त बातें रविवार को न्यू एरा पब्लिक स्कूल के सम्मान समारोह में सदर विधायक प्रतिनिधि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद मिर्जा सलीम बेग ने कहा कि इस संस्थान में बच्चों को अंग्रेजी मीडियम के शिक्षा के साथ संस्कार युक्त माहौल दिया जाता है। जो आगे चलकर अपने माता-पिता के साथ क्षेत्र, जनपद व देश का नाम रोशन करेंगे। न्यू एरा पब्लिक स्कूल की स्थापना पिछड़े क्षेत्र में किया गया है जिससे गरीब के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल सके।
प्रतिभा सम्मान समारोह में अपने कक्षाओं में टॉप करने वाले बच्चों को  प्रमाण पत्र देंने के साथ सम्मानित किया गया है। इसके अलावा अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि जो बच्चे सम्मानित हो रहे हैं उन्हें अपने जीवन में इसी तरह आगे बढने के लिए परिश्रम करना पड़ेगा। जो सम्मान से वंचित रह गए है उन्हें आगे सम्मानित होने के लिए मेहनत करना पड़ेगा।
इस अवसर पर अब्दुल्लाह खान, निजाम अहमद, संजय श्रीवास्तव, अब्दुल अजीज, राम मूर्ति सिंह, उदयभान मौर्या, गोपाल जी गुप्ता, कुंवर धर दुबे, वाचस्पति शुक्ला, ब्रजविहारी यादव, शन्नो श्रीवास्तव, ममता शुक्ला, रीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इस दौरान  बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सम्मानित होने वाले छात्र सरिम बेग, निकहत अंजुम, नाजिया अंजुम, विशाल कुमार, शाहनवाज हुसैन, वैष्णवी श्रीवास्तव, वैभवी सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें