फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के तेवर कड़े, 263 फरियादियों को मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के तेवर कड़े पर 263 फरियादियों को मिला आश्वासन
विज्ञापन

फोटो-
फोटो कैप्सन-02एसडीएन84पी व 85पी- डुमरियागंज में संपूर्ण समाधान दिवसमें फरियाद सुनते डीएम दीपक मीणा
डुमरियागंज के संपूर्ण समाधान दिवस में मौके पर एक भी मामला निस्तारित नहीं
शिकायतकर्ताओं को मिले पर्ची, समाधान पर दूरभाष पर संबंधित को दें सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। जिले में कार्यभार ग्रहण करने के बाद डुमरियागंज में जिलाधिकारी का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित था। उम्मीद के मुताबिक उनके तेवर कड़े दिखे पर प्रस्तुत 263 मामलों में एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। लिहाजा सभी को आश्वासन के साथ बैरंग लौटना पड़ा। प्राप्त शिकायती पत्रों का निस्तारण तीन दिन के भीतर करने के साथ ही शिकायतकर्ताओं को पर्ची देने व समाधान पर दूरभाष पर सूचना देने के लिए संबंधित अफसरों को हिदायत दी।
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम दीपक मीणा ने सर्व प्रथम अधिकारियों की उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन अपने काम को अपडेट करने के साथ ही जांच या मुख्यालय पर मीटिंग में सहभागिता पर भी उसका उल्लेख रजिस्टर में रखने की आदत डाले। इस मौके पर राजस्व विभाग के 154, पुलिस के 35, स्वास्थ्य के 3, विद्युत निगम के 12, आपूर्ति के 12, शिक्षा विभाग 1, विकास के 24 व अन्य 22 सहित कुल 263 मामले आए। जिसमें से किसी का भी समाधान नहीं हो सका। तहसील क्षेत्र केे मन्नीजोत गांव निवासी मनोहर लाल ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के ही लोग जबरन उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। डीएम ने तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह को मामले की जांच करवाकर कार्रवाई कराने का निर्देश दिया। विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा अनुरूप कार्य करते हुए न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास हो। एएसपी मयाराम वर्मा, डीडीओ गजेन्द्र प्रसाद, पीडी संतकुमार, उपकृषि निदेषक डॉ. पीके कन्नौजिया, एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद, सीओ महेन्द्र सिंह देव, बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि, तहसीलदार शिमूर्ति सिंह, ईओ शिव कुमार, एक्सईएन विद्युत आरबी शर्मा, इंस्पेक्टर केडी सिंह आदि मौजूद रहे। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस में कुल 114 मामले आए। राजस्व के 12 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम त्रिभुवन, तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल, बीइओ खुनियांव शिव कुमार, उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव उपस्थित रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक एडीएम सीताराम गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में 118 फरियादी आए, जहां सिर्फ राजस्व के 12 मामलों का निस्तारण हो पाया। एसडीएम अनिल कुमार, तहसीलदार अरविंद कुमार, समाधान लिपिक सुशील श्रीवास्तव, बीडीओ रामविलास राय आदि मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक सम्पूर्ण समाधान दिवस एसडीएम प्रबुद्ध सिंह व क्षेत्राधिकारी नईम खान मंसूरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 84 मामले पेश हुए, जिसमें मात्र 2 मामले का निस्तारण मौके पर हो सका। सदर तहसील में प्रभारी उपजिलाधिकारी देवेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में 54 मामले आए, जिसमें एक का भी मौके पर निदान नहीं हो सका। तहसीलदार सुदामा वर्मा समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनुपस्थित अफसरों का कटेगा वेतन
संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों पर नारजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गैरहाजिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम से अनुपस्थित अधिकारियों की सूची बनाकर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप
डुमरियागंज। नगर पंचायत क्षेत्र के माली मैनहा निवासी जितेन्द्र यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम दीपक मीणा को शिकायती पत्र देकर नगर पंचायत में शौचालय निर्माण में धांधली और अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित करने का आरोप लगाया है। जितेंद्र ने नगर में जलनिकासी के लिए बनी नालियों के सुंदरीकरण और उच्चीकरण में भी लाखों रुपये के गोलमाल करने की बात कही है। डीएम से मामले की जांच करवाकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें