फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक को अगवा कर तीन लाख की फिरौती मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को अगवा कर तीन लाख फिरौती मांगने का आरोप
विज्ञापन

बालक तीन घंटे बाद लौटा, अगले दिन मां ने दी तहरीर, पुलिस बोली- रंजीश का मामला
त्रिलोकपुर थाना के महुआ खुर्द गांव के टोला कन्नहवा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मन्नीजोत। त्रिलोकपुर थाना के महुआ खुर्द गांव के टोला कन्नहवा से एक बच्चे का अपहरण कर तीन लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला प्रकाश में आया है। बच्चे की मां ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि तीन घंटे बाद ही अपहृत बालक घर लौट आया था। पुलिस ने मामले को रंजिश का बताया है। उसका कहना है कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक महुआ खुर्द गांव निवासी अंकित तिवारी (10) पुत्र नैंसी तिवारी 19 दिसंबर की शाम पांच बजे कन्नहवा चौराहे पर चाट की एक दुकान पर खड़ा था। उसी समय जुआराई गांव निवासी एक व्यक्ति वहां पहुंचा और अंकित को 100 रुपये देकर अंडे लाने के लिए कहा। अंडे लेकर आने पर उस व्यक्ति ने अंकित से कहा कि चलो थोड़ा आगे चलकर खाते हैं। अंकित के वहां पहुंचने पर पहले से मौजूद दो लोगों ने गमछे से उसके हाथ-पैर बांध दिए और कहीं लेकर चले गए। इसके बाद एक व्यक्ति नैंसी पत्नी अक्षयबर तिवारी के घर पहुंचा और कहा कि उनके बच्चे का अपहरण हो गया है। उसने फोन कर तीन लाख रुपये की मांग की है। रुपये नहीं देने पर जान में मारने की धमकी दी है। नैंसी ने फोन नंबर मांगा तो उसने नहीं दिया। तहरीर में कहा गया है कि तीन घंटे बाद बच्चा घर वापस लौट आया। उसे अपहरण करने वालों ने खुद ही छोड़ दिया। इसके बाद 20 दिसंबर को नैंसी ने त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र ने कहा कि मामला अपहरण का नहीं, बल्कि रंजीश का था। दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें