चिल्हिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-730 हाईवे मार्ग पर परसिया के समय माता स्थान के पास मुर्गा लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे पिकअप में बैठे चालक सहित तीन लोगों घायल हो गए। स्थानीय लोग शोहरतगढ़ एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सुबह नौगढ़ की तरफ से मुर्गा से भरी एक पिकअप शोहरतगढ़ की तरफ जा रही थी। जैसे ही गौहनिया चौराहा से आगे परसिया गांव के समय माता स्थान के पास पहुंची थी, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा कर पलट गई। इस हादसे को देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पिकअप से चालक सहित तीन लोगों बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मार्ग अवरूद्ध हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। चिल्हिया पुलिस ने क्रेन के माध्यम से पिकअप को मार्ग से हटवाया।
थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नौगढ़ से पिकअप पर मुर्गा लादकर जगह-जगह बिक्री करते हैं। उसमें तीन लोग सवार थे, सभी को मामूली चोटें आई हैं और वे घर चले गए हैं।