फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला छत्तीसगढ़ के मजदूर का शव

Fri, 08 Nov 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बायताल गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरका शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतक छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने लाश की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के जनपद महासमुंद थाना व गांव पिथौरा का रहने वाला धनेश्वर भवानीगंज थाना क्षेत्र के बायताल स्थित ईंट भट्टे पर रहकर मजदूरी करता था। अभी एक सप्ताह पूर्व उक्त व्यक्ति अपने साथियों के साथ आया था। साथियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम को वो कहीं चला गया था। हमलोग समझे की बाजार गया होगा। लेकिन सुबह सूचना मिली कि आम के पेड़ से उसकी लाश लटक रही है। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बारे में सारी जानकारी ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज रामदेव ने बताया की सूचना पर मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई करते हुए लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें