फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल स्पर्धा में चेतिया को मिली जीत

Fri, 05 Jan 2018 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी के जनता इंटर काॅलेज में वाॅलीबाॅल में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिश्रौलिया। बांसी तहसील के जनता इंटर कॉलेज के मैदान में दो दिवसीय राजपूत स्पोर्ट्स वॉलीबॉल टूनार्मेंट शुक्रवार से आरंभ हुआ। पहले दिन के खेल में चेतिया ने जिगिनिहवा की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टूनार्मेंट का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मो.मुकीम ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पूर्व सांसद ने कहा कि खेल का आयोजन होना चाहिए। इससे युवाओं में खेल की ललक उत्पन्न होती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। खेल ऐसे माध्यम हैं, जिससे खिलाड़ी विश्व पटल पर अपना नाम रोशन कर सकता है। खेल के प्रति सभी को जागरूक होने की जरूरत है। टूनार्मेंट का पहला मुकाबला चेतिया और जिगनिहवा के बीच हुआ जिसमें चेतिया की टीम ने जीत हासिल की। इस अवसर पर रामचंद्र पांडेय, लोकपति ओझा, केश बहादुर सिंह, रामू सिंह, गुलाम दस्तगीर, आजाद प्रधान, उत्तम श्रीवास्तव, मोनू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें