फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या विद्या धन का चेक पाकर खिल उठे चेहरे

Thu, 18 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
students union election - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय व जिले की प्रभारी मंत्री व महिला कल्याण विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सैय्यदा शादाब फातिमा ने 227 प्रतिभाशाली छात्राओं को कन्या विद्या धन का चेक बांटा। अब तक जिले में कुल 746 छात्राओं को कन्या विद्या धन योजना का लाभ मिला है। बाकी छात्राओं का पैसा उनके खाते मेें भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा निर्णय लिया गया कि रक्षाबंधन से पहले छात्राओं को कन्या विद्या धन की धनराशि वितरित कर उनका सम्मान बढ़ाया जाए। जिससे बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर समाज के विकास में सशक्त भागीदारी निभा सकें। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भारतीय समाज का बहुत सुंदर त्यौहार है।

ऐसे मौके पर नारी सशक्तीकरण के विकास के लिए शपथ लेने की आवश्यकता है। समाज में कन्या भ्रूण हत्या पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए। इसके लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है। प्रदेश में कन्या विद्या धन योजना के लिए तीन सौ करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने वैज्ञानिक सम्मान वर्ष 2013-14 के तहत हाईस्कूल में सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र अफरोज अहमद सिद्दीकी को विज्ञान वर्ग के विषय कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देने की घोषण की। अफरोज की अनुपस्थिति में उनके पिता इकबाल अहमद सिद्दीकी को सम्मान पत्र व स्मृति चिह्न दिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्राओं को तीस हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में भेज दी गई है। छात्राएं इस धनराशि का उपयोग उच्च शिक्षा ग्रहण करने में करें।

इस मौके पर सदर विधायक विजय पासवान, डुमरियागंज विधायक मलिक कमाल यूसुफ, विधायक प्रतिनिधि शोहरतगढ़ उग्रसेन सिंह, राज्यसभा संासद प्रतिनिधि अफसर रिजवी, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें