सिद्धार्थनगर। पंचायत राज सेवा परिषद ने मांगों को लेकर दूसरे दिन बुधवार को भी कलेक्टे्रट परिसर में धरना जारी रखा। पंचायत राज परिषद कर्मियों के शोषण को समाप्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही समस्याओं के जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पंचायत राज कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों का वेतन रोक दिया जाता है, इस पर रोक लगाई जाए। सफाईकर्मी किसी भी कार्यालय में काम नहीं करेंगे। निरीक्षण के दौरान उपस्थित भी नहीं रहेगें।
इस हाल में कार्रवाई किए जाने पर प्रतिबंध लगाई जाए। ग्राम विकास विभाग को प्रशासनिक विभाग से पूर्ण रूप से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि 24 से 29 अगस्त तक काली पट्टी बांधकर दो घंटे स्वच्छ भारत मिशन का अतिरिक्त कार्य करेंगे।
इस दौरान जयगोविंद यादव, रवि कुमार, बृजेश गुप्ता, आशुतोष मिश्र, वीरेन्द्र प्रकाश पंकज, प्रेमसागर, राजू सिंह, ब्रह्मदेव पांडेय, रणवीर कुमार, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।