उसका क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नंदाडीह का निरीक्षण करते बीएसए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। उसका विकास क्षेत्र के सजनी ग्राम पंचायत स्थित अपने गोद लिए प्राथमिक विद्यालय नंदाडीह पर गुरुवार को बीएसए अरविंद कुमार पाठक ने औचक पहुंचकर जायजा लिया और वहां की व्यवस्था देखकर प्रधानाध्यापिका की तारीफ की।
बीएसए लगभग 9.30 बजे विद्यालय पर पहुंचे और निरीक्षण किया, और पाया कि 190 नामांकित छात्रों के सापेक्ष 135 उपस्थित थे, जो अपने निर्धारित कक्ष में पूरे अनुशासन में बैठे पढ़ रहे थे। विद्यालय के सभी शिक्षक पढ़ाते हुए मिले। उन्होंने विद्यालय के रख-रखाव और अच्छे माहौल के लिए प्रधानाध्यापिका सैयद तबस्सुम को निर्धारित संसाधन में बेहतर विद्यालय संचालन के लिए शाबासी देते हुए कहा कि यह विद्यालय मॉडल स्कूल घोषित होने लायक है।
जिले के सभी बीईओ यहां आकर देखें और अपने गोद लिए विद्यालयों को इसी तरह संचालित कराएं। प्रधानाध्यापिका को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे ही कार्य करिए आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी। क्षेत्र के अन्य अध्यापक भी अपने विद्यालय में इसी तरह बेहतर माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देनी चाहिए।
सैयद तबस्सुम ने बताया कि 2014-15 में यह विद्यालय तत्कालीन बीएसए द्वारा गोद लिया गया था लेकिन इसके इसके पूर्व किसी ने यहां निरीक्षण नहीं किया था। कहा कि बीएसए के यहां आने से उनका हौसला बढ़ा है अब वह और अधिक उत्साह से बच्चों को शिक्षा देंगी।