फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर सभी यात्रियों का करें स्वास्थ्य परीक्षण: डीएम

विज्ञापन
नेपाल बॉर्डर पर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए उपायों का निरीक्षण ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सीमा पर सभी यात्रियों का करें स्वास्थ्य परीक्षण: डीएम
विज्ञापन

- डीएम व एसपी ने नेपाल के अलीगढ़वा सीमा पर बैठक के बाद किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/कपिलवस्तु। कोरोना वायरस से सुरक्षा को लेकर बॉर्डर चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य टीम व सीमा सुरक्षा बल नेपाल से आने वाले सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण करें। यह बातें डीएम दीपक मीणा ने बुधवार को एसपी विजय ढुल और सीएमओ डॉ. सीमा राय के साथ अलीगढ़वा सीमा पर स्वास्थ्य जांच को लगाई गई स्वास्थ्य टीम के निरीक्षण दौरान कही।
विज्ञापन

नेपाल भारत सीमा पर कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। अलीगढ़वा एसएसबी कार्यालय पर नेपाल के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डीएम दीपक मीणा ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीमा पर सतर्कता की बेहद जरूरत है। इसके प्रभाव को रोकने के लिए दोनों देशों के तरफ से संयुक्त प्रयास करने की जरूरत है। बैठक के बाद सीमा पर दोनों देशों के अधिकारियों व स्वास्थ्य टीमों के साथ कोरोना वायरस से बचाव हेतु नागरिकों को जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई करने, भीड़-भाड़ से बचने व सर्दी जुकाम, बुखार आने पर उसका तुरंत निकटतम पीएचसी/सीएचसी पर उपचार कराएं। इसके साथ ही लोगों को हाथों की साबुन से साफ-सफाई करने के विशेष सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया गया। डीएम ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर राज्य सरकार के 24 घंटे के हेल्प लाइन नंबर 18001805145 पर तत्काल संपर्क करें। इस दौरान नेपाल के कपिलवस्तु जिला के सीडीओ दीर्घ नरायण पौडेल, एसपी दीप एस राणा, एसडीएम नौगढ़ उमेश चंद्र निगम, एसएसबी सहायक कमांडेंट मनोज कुमार, जोगेंद्र उपाध्याय, सुशील शाही, एसएन मीना, कोतवाल विनोद राव, डॉ. सुबोध चंद्रा व डॉ. प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें