फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक्सपायर यंत्र से आग बुझाएंगे सीएचसी कर्मी

विज्ञापन
शोहरतगढ़ सीएचसी पर लगे एक्सपायर अग्निशमन यंत्र। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। स्थानीय सीएचसी अस्पताल में दो अग्निशमन यंत्र नए लगाए हैं, लेकिन यहां लगे पांच अग्निशमन यंत्र 2024 में ही एक्सपायर हो चुके हैं। अगर यहां आग लग गई तो एक्सपायरी डेट के अग्निशमन यंत्रों से आग पर कैसे काबू पाया जा सकेगा। इसको लेकर विभाग बेखबर है। उनको पता ही नहीं है कि अग्निशमन यंत्र एक्सपायर हो गए। वहीं सीएचसी अधीक्षक ने अग्निशमन यंत्र अस्पताल में वैध डेट में लगाने उच्याधिकारियों को पत्र लिखा है।

अस्पताल में विभाग ने दो अग्निशमन यंत्र नए लगाए हैं, लेकिन कुछ वार्ड में व अस्पताल के हाल सहित ओपीडी कक्ष के आसपास अग्निशमन यंत्र 2024 में एक्सपायर लगा है। अस्पताल के वार्डों में लगे अग्निशमन यंत्र-2024 को ही एक्सपायर हो चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अस्पताल में आग की घटना हुई तो कैसे उस पर काबू पाया जाता सकता है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि अस्पताल में प्रतिदिन 300 से 400 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। प्रतिदिन लगभग 5 से 8 गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वार्ड में मरीज भर्ती मिले, और इमरजेंसी एक मरीज भर्ती मिला। अस्पताल में करीब 50 कर्मचारियों की भी तैनाती है। लगभग 500 से 600 लोगों की जान को खतरा है। विभाग इससे अनजान बना हुआ है।

अस्पताल में दो नए अग्निशमन यंत्र लगवाए गए हैं, अन्य जो एक्सपायर हो गए हैं, उसे जल्द बदलकर नया लगाया जाएगा।
-डॉ. एके आजाद, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें