फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएचसी अधीक्षक ने किया टीकाकरण सेंटरों का औचक निरीक्षण

Mon, 27 May 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- छह से अधिक केंद्रों का किया निरीक्षण कर शतप्रतिशत टीकाकरण के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने छह से अधिक केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शत-प्रतिशत टीकाकरण व निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति होने पर ही केंद्र छोड़ने के निर्देश दिए।

उन्होंने क्षेत्र के गौहनिया, चकचाई, वासा दरगाह जलालपुर, जंगलीपुर, भवानीगंज, रठैना आदि गांवों में हो रहे टीकाकरण की हकीकत देखी। इस दौरान डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि हर बुधवार को शनिवार को बच्चों को टीवी, काली खांसी, गला घोंटू, हैपेटाइटिस बी, रोटा वायरस, डायरिया, निमोनिया, खसरा, रूबेला, जेएई से बचाव के लिए टीके निशुल्क लगाए जा रहे हैं। शनिवार को ही टीकाकरण होना था, मगर मतदान के चलते यह सोमवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के साथ विटामन ए संपूर्ण कार्यक्रम में पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाते हुए कहा की बच्चों मे रतौंधी से बचाव व प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। 20 सेंटरो पर 163 बच्चे का टीकाकरण किया तथा 82 गर्भवती महिलाओं शारीरिक निरीक्षण व टीकाकरण किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, विपिन कुमार, केशव कुमार, पूजा तिवारी, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें