फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी बसंतपुर के लेबर रूम में मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ नाराज, चेतावनी के साथ बेहतर साफ-सफाई का दिया निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंसतपुर का निरीक्षण किया। लेबर रूम समेत अन्य स्थानों पर गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और बेहतर साफ-सफाई की हिदायत दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मुख्य चिकित्साधिकारी सीएचसी की ओपीडी, दवा स्टोर, चेनकोल्ड रूम, लेबर रूम, टीकाकरण रूम आदि का भ्रमण किया। लेबर रूम में साफ-सफाई नहीं मिली। जिस पर स्टाफ नर्स समेत अधीक्षक पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने में सफाई जैसी बिंदु भी शामिल हैं। बाहर से दवाओं के न लिखने, मरीजों के साथ व्यवहार अच्छा करने की हिदायत दी। निरीक्षण के समय अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके चौधरी समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर के सभी डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित रहे। सीएमओ ने बताया कि पहली बार चेतावनी दी गई है। भविष्य में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें