मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के हिरनही गांव में सात वर्षीय बालक की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोप पत्र (चार्जशीट) न्यायालय में दाखिल कर दिया। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट भेजी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्दी ही इस घटना में आरोपी के विरुद्ध न्यायालय बड़ा फैसला सुना सकता है। क्षेत्र के लोग भी इस घटना के बाद आरोपी के विरुद्ध फांसी की मांग कर रहे हैं।
हिरनही गांव में 22 फरवरी की देर शाम को तिलक देखने गया सात वर्षीय बालक लापता हो गया था। अगले दिन ही घर से 100 मीटर दूर शायरी माता के स्थान परिसर में एक पुराने बखार में उसका शव मिला था। पुलिस ने पहले तो गांव के चार लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया लेकिन डॉग स्क्वाड और साक्ष्य के आधार पर बालक की हत्या के पीछे उसके ही सगे चाचा पिंटू उर्फ कोईल का हाथ होने का शक हुआ। संवाद