डिबनी बंजरवा। सेवरही ब्लॉक के परसौनी बाजार स्थित बउरहवा बाबा मंदिर में शनिवार को नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।
श्री रुद्र महायज्ञ के लिए कलश यात्रा का शुभारंभ डॉ.उदयनारायण गुप्ता व फ़ुलबदन कुशवाहा ने फीता काटकर किया। मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा निकाली गई। पीले वस्त्रों में सजी-धजी कन्याएं सिर पर कलश रखकर निकलीं। कलश यात्रा हाथी, घोड़े व सजे-धजे वाहन आकर्षण बढ़ा रहे थे। हर-हर महादेव के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया। कलश मंदिर से निकलकर परसौनी बाजार, कटहरिया, नौका टोला,डिबनी बंजरवा से डिबनी बाजार होते हुए झरही जीन बाबा के स्थान पहुंची, जहां विधि-विधान से कलशों में जल भरा गया। रास्ते में लोगों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यज्ञ में पं. हरेंद्र शास्त्री, डॉ. सत्यप्रकाश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मुकेश गुप्ता, काशी साह ने पूजा-अर्चना की। कलश यात्रा में
बबलू गुप्ता, रमेश गुप्ता, अंगद खरवार, जयप्रकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, पिंटू कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाहा आदि शामिल रहे।